बीकानेरNidarIndia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में चल रहे अमृता हाट मेले में लगाई गई खाओसा की गजक स्टॉल का संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने जायजा लिया।

स्टॉल संचालकों से तिल और गुड से निर्मित इस मिठाई की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने यहां लाए गए उत्पादों को लेकर सराहना की। खंडेलवाल मिष्ठान भंडार के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि इस सीजन में भी खाओसा ब्रांड की देशी घी, गुड, तिल के मिश्रण से निर्मित गजक, गुड तिल पपडी की कई तरह की वैराइटीज उपलब्ध है।

ग्रामीण हाट मेले में खाओसा की स्टॉल सभी को लुभा रही है। यहां पर बडी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, निदेशक के अनुसार इसमें क्वालिटी को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं है।





