बीकानेर : अमृता हाट मेले संभागीय आयुक्त ने किया अवलोकन, स्वंय सहायता समूह के उत्पदों को सराहा, मंगलवार को होगा समापन... - Nidar India

बीकानेर : अमृता हाट मेले संभागीय आयुक्त ने किया अवलोकन, स्वंय सहायता समूह के उत्पदों को सराहा, मंगलवार को होगा समापन…

बीकानेरNidarIndia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में चल रहे अमृता हाट मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सुबह योगा का अभ्यास किया। दक्ष प्रशिक्षकों ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी दी और योग करवाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने मेले का अवलोकन किया  तथा स्वयं सहायता समूह  द्वारा निर्मित उत्पादों को सराहा तथा खरीददारी भी की । एसएचजी महिलाओं द्वारा निर्मित देशी भोजन कर महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे भोजन की सराहना भी की ।

साथ ही खारा इंडस्ट्री के व्यापारी भी मेले में शामिल हुए और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा सहित अन्य अतिथियों ने मेले का अवलोकन किया उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग मेघा रतन ने बताया कि अमृता हाट मेले मे  अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। रविवार को उरमूल ट्रस्ट द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए कठपूतली शो व इंजीनियर मनोज कौशिक ने जादूगर शो में जादू से अंधविश्वासों का उन्मूलन एवं वैज्ञानिक व्याख्या के साथ धोखाधडी से कैसे बचे का प्रदर्शन किया, जिसमें बच्चों द्वारा खूब लुफ्त उठाया।

उन्होंने बताया कि मेले मे उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के उत्पादों को मेले में ग्राहकों ने खूब सराहा । संस्था कर्मियों द्वारा ऊट के दूध से निर्मित खाद्य सामग्री से होने वाले फायदों के बारे मे जानकारी दी गई। किशनगढ के छवि स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए गए घरेलू मसालों की अत्यधिक बिक्री हो रही है। मेले मे उनके उत्पादों को खूब सराहा जा रहा है और उन्हें मेले में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

इस दौरान लकी ड्रा निकाला गया जिसमे प्रथम द्वितीय, तृतीय और अन्य सांत्वना पुरस्कार, यहां आए गीतकारों को मोमेंटोंवितरित किए गए। मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों के झुले अन्य गतिविधियां रही। सोमवार को अमृता हाट मेले में उद्यमिता विकास एवं सेल्समेनशीप कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

खाओसा की स्टॉल का जायजा…

ग्रामीण हाट में चल रहे अमृता हाट मेले में लगाई गई खाओसा की गजक स्टॉल का संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने जायजा लिया।

स्टॉल संचालकों से तिल और गुड से निर्मित इस मिठाई की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने यहां लाए गए उत्पादों को लेकर सराहना की। खंडेलवाल मिष्ठान भंडार के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि इस सीजन में भी खाओसा ब्रांड की देशी घी, गुड, तिल के मिश्रण से निर्मित गजक, गुड तिल पपडी की कई तरह की वैराइटीज उपलब्ध है।

ग्रामीण हाट मेले में खाओसा की स्टॉल सभी को लुभा रही है। यहां पर बडी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, निदेशक के अनुसार इसमें क्वालिटी को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं है।

अब तक बिके 26 लाख के उत्पाद..

सात दिवसीय अमृता हाट मेले के तहत अब तक 26 लाख रुपए के अधिक के उत्पाद विक्रय हो चुके हैं। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने बताया कि सोमवार देर शाम तक मेला आमजन के लिए खुला रहेगा। वहीं मंगलवार दोपहर 3 बजे इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि मेले को आमजन ने बेहद पसंद किया है। अब तक 26 लाख रुपए से अधिक राशि के उत्पाद बिके हैं। रविवार को अवकाश के कारण मेला स्थल पर बड़ी संख्या में शहरवासी आए। उन्होंने आह्वान किया है कि अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में आमजन इसका अवलोकन करें। गौरतलब है कि संभागीय आयुक्त की पहल पर संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले में पहली बार 170 स्टॉल लगाए गए हैं।

इसमें सभी 33 जिलों का प्रतिनिधित्व है। अमृता हाट मेले में खिलौने, टैराकोटा, बैडशीट, कशीदाकारी कपड़े, हाथ से निर्मित विभिन्न सामान, साबुन, जूते, चप्पल,पेंटिंग, रेडीमेड कपड़े, खेस, चद्दर, शहद, पापड़- बड़ी, पंजाबी शूट, मसाले, लाख की चूडयि़ां, मणिहारी का सामान, पूजा थाली, बंदरवाल, नागौरी मैथी, खिलौने, मिट्टी के बर्तन, गवर ईशर, साडयि़ां, कपड़े एवं चद्दर के बैग एवं अन्य सामान विक्रय के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *