बीकानेरNidarIndia.comनगर निगम के वार्ड पांच में होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कस्तूरी देवी तंवर आज अपना नामांकन दाखिल करेगी।

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने उप चुनाव के लिए कस्तूरी देवी तंवर को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। तंवर का चयन वार्ड के सभी प्रमुख कांग्रेसजन और वार्ड वासियों की मंशा के अनुरूप किया गया है। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया तंवर अपना नामांकन सोमवार को दाखिल करेगी। वहीं भाजपा ने कांता भाटी को प्रत्याशी बनाया है, चुनाव २५ नवंबर को प्रस्तावित है।





