जयपुरNidarindia.com राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से मृतक आश्रितों को नौकरी प्रदान की गई है। राजस्थान रोडवेज के सीएमडी संदीप वर्मा के अनुसार मानवीयता के आधार पर 5 वर्ष से ज्यादा अवधि पार मामलों में शिथिलता देकर आज 8 मृतक आश्रितों को और नियुक्ति दी गई है। मृतक रोडवेज कर्मी आश्रितों को 3 कनिष्ठ सहायक, 5 च.श्रे.कर्मचारी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

वर्मा ने बताया कि जुलाई-2021 से जुलाई-2022 तक 422 मृतक आश्रितों को चालक, परिचालक, क.सहायक, सहायक यातायात निरीक्षक, आर्टिजन एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदो पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई। इसमें 20 विवाहित पुत्रियों एवं एक तलाकशुदा पुत्री को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *