मनोरंजन डेस्कNidarindia.com पाश्र्व गायक कृष्ण कुमार कन्नाथ (केके) का कोलकाता में निधन हो गया है, एक संगीत कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान उन्हें तबीयत खराब होने का अहसास होने लगा था। हालात ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर आते ही मनोरंजन जगत में मातम छा गया है। फिल्मी, कला संगीत जगत से जुड़े कलाकार सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर पर हैरानी और दुख जाहिर किया है।

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्विटर हैंडल से भी गायक केके को श्रद्धांजलि दी गई है। कला प्रेमी केके के गाए गीतों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। गायक के निधन के समाचार से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई है। गौरतलब है कि केके ने कई फिल्मों में गीत गाए है, जो सुपरहिट साबित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *