बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हाे गई है। जेलरोड स्थित प्राचीन मंदिर में रथों की साफ-सफाई का काम चल रहा है। परम्परा के अनुसार 17 जुलाई को गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी।
भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी जो निज मंदिर से होते हुवे कोटगेट के.ई.एम.रोड़ चौतीना कुआं होते हुए रतन बिहारी पार्क के अंदर रसिक शिरोमणि मंदिर पहुंचेगी। भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी गणेश पांडे ने बताया पहले महाआरती का आयोजन होगा।
इसके बाद रथ यात्रा की शुरुआत होगी। रथयात्रा के अंदर शहर के सभी गणमान्य लोग और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। रास्ते मे जगह-जगह पुष्पों की बारिश की जाएगी भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि रथयात्रा के दौरान यातायात की माकूल व्यवस्थाएं की जाए।






