क्राइम : लूट की वारदात का पर्दाफाश, व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की कार्रवाई - Nidar India

क्राइम : लूट की वारदात का पर्दाफाश, व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे में ही लूट की वारदात का पर्दाफाश किया है। सूनसान जगह पर ले जाकर लूट को अंजाम देने वाले ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को इस संबंध में मेघराज नामक परिवादी ने मामला दर्ज कराया था कि 5 जुलाई को दोपहर 12 : 30 बजे वो ऑटो का इंतजार कर रहा था।

इस दौरान एक ऑटो चालक आया तो परिवादी ने उसे रामपुरा में छोड़ने को बोला, उसने बिठा लिया। ऑटो चालक ने अपना नाम अनिल बताया, परिवादी का आरोप है कि ऑटो चालक उसे गलियोंं से होते  हुए मेडिकल कॉलेज मैदान में ले गया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही कानों की मुर्कियां कान तोड़कर निकाल ली, हाथ का चांदी का कड़ा, अंगुठी और छोटा मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच विनोद कुमार को सुपुर्द  की थी।

इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी मदद से 6 घण्टो में अम्बेडकर कॉलोनी, पांच नम्बर गली निवासी अनिल लावा पुत्र लालचंद को दस्तयाब कर गिरफतार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसका पूर्व में भी आपराधिक रिकाॅर्ड व शहर के अलग-अलग थानों में है, जहां पर कुल 10 प्रकरण दर्ज है।

यह टीम रही सक्रिय…

विक्रम तिवाड़ी थानाधिकारी, विनोद कुमार,श्रीराम कानि पुलिस थाना साईबर,नरेश कानि जेएनवीसी,प्रभुराम,भागीरथ, सुनिता आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *