पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों से ली योजनाओं की जानकारी
बीकानेरNidarindia.com भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी उर्मिला राजोरिया ने रविवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं ही उनके लिए प्राथमिकताएं रहेंगी।
उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना की समीक्षा की। साथ ही संभागीय आयुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों का फीडबैक लिया। इससे पहले पर जिला कलेक्टर ने राजोरिया की अगवानी की तथा पुष्पगुच्छ भेंट किया। संभागीय आयुक्त कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी मौजूद रहे।

