बीकानेरNidarindia.com मकान का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात और कागजाद चुराने का एक मामला नया शहर थाने में दर्ज किया गया है।

परिवादी रघुनासरकुआं निवासी भाग्यबिनी दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रामपुरा बस्ती गली न.18 में रहने वाला सुनील पुत्र सत्यनारायण माली जो उसे पूर्व में धर्म की बहिन भी मानता था, उसने प्रार्थी के किरायेसुदा मकान के ताले तोडक़र उसमें से सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी कागजाद, कपड़े व अन्य सामान चुराकर ले गया। पुलिस सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक अशोक अदलान को सौंपी है।





