शिक्षा : संस्कृत शिक्षा का कार्यालय बीकानेर होगा स्थानांतरित, चूरू में हो रहा संचालित, इस संगठन की महनत रंग लाई... - Nidar India

शिक्षा : संस्कृत शिक्षा का कार्यालय बीकानेर होगा स्थानांतरित, चूरू में हो रहा संचालित, इस संगठन की महनत रंग लाई…

बीकानेरNidarindia.comसंभाग स्तरीय संस्कृत शिक्षा विभाग का कार्यालय चूरू से जल्द ही बीकानेर स्थानांतरित होगा। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए राजस्थान सरकार ने स्वीकृति जारी कर दी है। संगठन स्तर पर यह मांग एक अर्से से उठाई जा रही थी, अब संगठन की महनत रंग लाई।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि संगठन की मांग को मानते हुए शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला के प्रयासों से संस्कृत शिक्षा का संभाग कार्यालय चूरू से बीकानेर स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया गया है। मंत्री के अनुमोदन के बाद संस्कृत शिक्षा जयपुर के निदेशक भास्कर शर्मा से मोबाइल पर बात की और जल्द ही कार्यालय का संचालन बीकानेर से करने का आश्वासन दिया।

पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि संगठन हमेशा शिक्षा मुख्यालय बीकानेर को मजबूत करने की मांग करता रहा है। संगठन के गिरजाशंकर ने कहा कि बीकानेर सम्भाग के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।

संगठन के मदन मोहन व्यास, राजेश व्यास, गिरजाशंकर आचार्य,नवरतन जोशी, ओम विश्नोई, विष्णुदत्त पुरोहित, गिरिराज हर्ष, राजेश पारीक,बलभेष चांवरिया, प्रवीण गहलोत,बंशीलाल जोशी, महेश स्वामी, अविकान्त पुरोहित, रामचन्द्र बाल्मीकि, शरद चौधरी, कुलदीप जोशी सहित सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *