बीकानेरNidarIndia.com वीर तेजा कॉलोनी तिलक नगर निवासी तोलाराम पुत्र किशनाराम जाट ने व्यास कॉलोनी थाने में घर के ताले तोडऩे का प्रयास करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

तोलाराम ने रिपोर्ट के जरिए बताया है कि 6 फरवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे पूनमसिंह पुत्र इंद्र सिंह राजपूत उसके भाई नारायण सिंह के लडक़े और दो अन्य लोगों ने परिवादी के घर के ताले तोडक़र चोरी का प्रयास और साथ मारने की धमकी दी, गाली-गलौच और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





