शिक्षा : तीन दिवसीय व्याख्यानमाला में वक्ताओं ने रखे विचार, डूंगर कॉलेज में हुआ आयोजन... - Nidar India

शिक्षा : तीन दिवसीय व्याख्यानमाला में वक्ताओं ने रखे विचार, डूंगर कॉलेज में हुआ आयोजन…

बीकानेरNidarIndia.com इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर और राजकीय डूंगर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय व्याख्यानमाला आयोजित की गई।

डूंगर कॉलेज के राजनीति विभाग के डॉ.नरेन्द्र नाथ की अध्यक्षता में हुई व्याख्यानमाला के अंतिम दिन बुधवार को वक्ताओं ने संबंधित विषयों पर विचार रखें।  हेमंत रंगा के अनुसार व्याख्यानमाला में डॉ.आलोचना एवं थ्योरी में प्लेटो से लेकर उत्तरआधुनिक आलोचकों और उनके सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया।

संयोजक डॉ.शशि कान्त ने बताया कि ऑफलाइन और ऑनलाइन जुडे छात्रों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। डॉ.नरेंद्र नाथ ने साहित्य एवं राजनीति विज्ञान के आपसी सम्बन्ध के बारे में जानकारी दी। आयोजक सचिव सम्पत लाल भादु ने आभार जताया। कार्यक्रम में विभाग के डॉ.सोनू शिवा, डॉ.मनीष महर्षि, डॉ.सुनील दत्त व्यास और पूनम चारण मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *