बीकानेरNidarIndia.com साहित्यकार श्री हर्ष का 89 वर्ष की उम्र में शुक्रवार शाम को निधन हो गया। वे लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को उनके निजी आवास बेनीसर बारी से निकाली जाएगी।





उनके भाई सरल विशारद के अनुसार श्री हर्ष देह दानी थे। इस कारण उनकी देह को शनिवार सुबह उनके निवास बेनीसर बारी से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जहां से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में देह को सुपुर्द किया जाएगा।
इस दौरान उनके परिजन, मित्र, पार्टी के साथी मौजूद रहेंगे, श्री हर्ष दामाद महेन्द्र जोशी ने बताया कि कामरेड वयोवृद्ध जनकवि श्री हर्ष पश्चिम बंगाल से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित थे। बीते समय से स्वास्थ्य नासाज होने के बाद से बीकानेर में रहे रहे थे। वे समाजवादी विचारधारी के प्रखर प्रवक्ता थे। श्री हर्ष के निधन पर साहित्य जगत के लोगों ने संवेदना जताई है।






