बीकानेरNidarIndia.com रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की प्रेरणा से रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पीबीएम के जिरियाट्रिक रिसर्च सेंटर एवं अस्पताल में केबिन का निर्माण करवाया गया है।





रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के अध्यक्ष घनश्याम रामावत ने बताया कि केबिन का लोकार्पण शुक्रवार को क्लब के पूर्व अध्यक्ष पवन महनोत, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, मेडिसिन एचओडी डॉ. संजय कोचर, जिरियाट्रिक प्रभारी डॉ. सुभाषचंद्र गौड़ द्वारा किया गया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में ट्रस्ट की ओर से उक्त केबिन निर्माण के साथ एक टेबल व दो कुर्सियां भी भेंट की गई है।
इस अवसर पर गिरिराज जोशी, गुलाब सोनी, शशि बिहाणी, ऋषि आचार्य, रमेश भाटी, रमजान मुगल व विष्णु सांखला मौजूद रहे।

Post Views: 189





