बीकानेर : ऑटो रिक्शा स्टैंड निर्धारित नहीं होने से रोष, इस संगठन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

भारतीय राष्ट्रीय परिवहन कर्मचारी फेडरेशन (INTUC से संबद्ध) ने शहर में ऑटो स्टैण्ड निर्धारित नहीं होने पर रोष जताया है। फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमन्त किराडू ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसके जरिए बीकानेर शहर में ऑटो रिक्शा स्टैंड निर्धारित करने की मांग उठाई गई है।

फेडरेशन की ओर से दिए ज्ञापन में बताया है कि 1996 के बाद से शहर में नए ऑटो स्टैंड निर्धारित नहीं किए गए हैं। किराड़ू के अनुसार   बीकानेर में नगर पालिका थी,तब सीमित ऑटो स्टैंड निर्धारित किए गए थे, लेकिन नगर निगम और अब बीकानेर विकास प्राधिकरण बनने के बाद जनसंख्या बढ़ने के बावजूद नए स्टैंड नहीं बने। संगठन बीते 12 साल से सर्वे करवाकर मांग कर रहा है।

प्रमुख मांग वाले स्थान: रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास, लालगढ़ रेलवे स्टेशन, राजीव गांधी मार्ग आदि। संगठन का आरोप है कि इन स्थानों पर प्राइवेट कार-टैक्सी वालों ने ऑटो स्टैंड पर कब्जा कर रखा है और ऑटो चालकों के कहने पर मारपीट तक की घटनाएं हो जाती है।फेडरेशन ने कहा कि शहर की संकरी गलियों में ऑटो ही मात्र साधन है। मुख्य मार्गों पर स्टैंड नहीं होने से चालकों को सड़क के बीच खड़ा होना पड़ता है और चालान के रूप में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी तक यातायात पुलिस व आरटीओ ने इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की।   फेडरेशन ने एसपी पर विश्वास जताते हुए आम सड़क अवरुद्ध न हो, इसके लिए ऑटो स्टैंड निर्धारित कराने की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि जिलाधीश, प्रभारी यातायात पुलिस और आरटीओ बीकानेर को भी भेजी गई है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *