क्राइम : बीकानेर रेंज में साइबर क्राइम पर कड़ा प्रहार: 3 साल में 13,789 मोबाइल बरामद

17 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर हेल्पलाइन नम्बर और सीईआईआर पोर्टल कारगर साबित हो रही है। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में बीकानेर रेंज पुलिस की ओर से पोर्टल पर कार्रवाई की जा रही है।

बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में इस दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है। वहीं  1930 हेल्पलाइन पर शिकायतों में बढ़ोतरी, जागरूकता का संकेत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्राप्त शिकायतों के आंकड़े बताते हैं कि आमजन में जागरूकता बढ़ी है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में रेंज में कुल 12,624 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जो 2025 में बढ़कर 15,009 और 2026 में 17,349 हो गईं। वर्ष 2024 में 6.98 करोड़, 2025 में 6.75 करोड़ और 2026 में 5.19 करोड़ रुपये की ठगी की राशि दर्ज हुई। यानी ठगी की राशि में लगातार कमी आई है।

इसी प्रकार ब्लॉक (होल्ड) की गई राशि 2024 में 1.12 करोड़, 2025 में 1.73 करोड़ और 2026 में 1.28 करोड़ रुपये रही। साइबर जागरूकता के लिए 2024 में 1,071, 2025 में 1,916 और 2026 में 1,420 कार्यक्रम आयोजित किए गए।

CEIR पोर्टल से मोबाइल बरामदगी में बड़ी सफलता गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया गया। रेंज में वर्ष 2024 में 4,281, 2025 में 5,281 और 2026 में 4,227 मोबाइल फोन बरामद किए गए। तीन वर्षों में कुल 13,789 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

वर्ष 2026 की जिलेवार बरामदगी:

बीकानेर में 381, श्रीगंगानगर में 616, हनुमानगढ़ में 2,963 और चूरू में 267 मोबाइल बरामद किए गए। हनुमानगढ़ जिला इस मामले में अव्वल रहा।पुलिस की आमजन से अपील और महत्वपूर्ण पोर्टल आईजी बीकानेर रेंज ने बताया कि शिकायतों की संख्या बढ़ना और ठगी राशि में कमी आना आमजन की बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है। रेंज पुलिस ने सभी जिलों को जागरूकता अभियान तेज करने और बेहतर समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *