रेलवे : पेंशनधारकों को नहीं होगी परेशानी, चलेगा राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान,कई स्टेशनों और कार्यालयों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में पेंशनभोगियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल के स्टेशनों पर अब पेंशनधारकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 चलाया जाएगा। यह  सुविधा 01 से 30 नवंबर तक  मिल सकेगी। अभियान के तहत मंडल के कई रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में विशेष शिविर लगाकर पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान में सुविधा मिल सके।

इस अभियान के तहत 05 नवंबर को सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे। इनमें बीकानेर, लालगढ़, कोलायत, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, राजगढ़, सादुलपुर, रतनगढ़ एवं सरदारशहर शामिल हैं।

यह रहेगा तारीखवार शिड्यूल…

इसके साथ ही बीकानेर मंडल कार्यालय, बीकानेर में 02  से 03 नवंबर तक तथा डीईओ, 03 से 06 नवंबर तक,  बीकानेर रेलवे स्टेशन पर 04 नवंबर, हनुमानगढ़ में 10 नवंबर , भिवानी में 12 नवंबर, रतनगढ़-चूरू-श्रीगंगानगर-पलवल-हिसार में 13 नवंबर, लोहारू में 16 नवंबर, श्रीगंगानगर में 18 नवंबर, रेलवे के ओपन लाइन कार्यालय में बीकानेर में 20 नवंबर, सूरतगढ़ में 20 नवंबर और लालगढ़ स्टेशन पर 25 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

रेलवे ने  सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में पहुंचकर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र  बनवाएं। इसके लिए पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक साथ लाना आवश्यक है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है। रेलवे ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर: 90011-97008 एवं 90011-97615 भी जारी किए है।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *