रेलवे : रामदेवरा मेले के लिए तीन जोड़ी ट्रेनें 15 से, मिलेगी राहत

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे नेअतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए उनकी सुविधा के लिए 03 जोडी स्पेशल ट्रेनों के संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 04861, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.50 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04862, रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 14.30 बजे रवाना होकर 19.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 04863, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) भगत की कोठी से 06.15 बजे रवाना होकर 11.20 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04864, रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 12.00 बजे रवाना होकर 16.45 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।

3. गाडी संख्या 04865, जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) जोधपुर से 17.30 बजे रवाना होकर 22.30 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04866, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 23.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *