बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


आध्यात्मिकता, भक्ति एवं साहित्य के क्षेत्र में एक पहल के रूप में पुस्तक “श्री शिव सहस्रनामावली एवं भजन” का भव्य विमोचन समारोह रविवार को एम.डी.वी. रोड स्थित रेस्टोरेंट में किया गया। पुस्तक में दिवंगत गणेश दास रंगा द्वारा स्वरचित भजनों और भगवान शिव के विभिन्न नामों का संकलन किया गया है।
यह कृति भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक भावनाओं को समर्पित है। पुस्तक के माध्यम से गणेश दास रंगा की भक्ति-साधना एवं उनकी रचनात्मक विरासत को संजोने का सराहनीय प्रयास किया गया है। यह पुस्तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसका लेखन आनंद कुमार व्यास ने किया है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पंडित नथमल पुरोहित, विशिष्ट अतिथि हवेली गायक नारायण रंगा, किशन किराडू (मुकेश) और शंकर चूरा मौजूद रहे। संचालन किशन पुरोहित ने किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक आनन्द कुमार व्यास ने कहा कि इस कृति के माध्यम से भगवान शिव की भक्ति एवं दिवंगत गणेश दास रंगा के स्वरचित भजनों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है।
भजनों से बांधा समां…
कार्यक्रम में हवेली गायक नारायण रंगा और किशन किराड़ू ने भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस मौके पर गोपाल छंगाणी, मनोज व्यास, राम कुमार हर्ष, महावीर स्वामी, बबला महाराज, भाटिया महाराज, महावीर प्रसाद व्यास,विजय व्यास, केशव व्यास, जगदीश किराडू सहित गणमान्यजन, श्रद्धालु और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। सभी ने पुस्तक के प्रकाशन को शिवभक्ति एवं आध्यात्मिक साहित्य के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताया। बंटी व्यास ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।






