आस्था : सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

सावन माह के दूसरे सोमवार को आज शिवालयों में सुबह से ही हर-हर महादेव की गूंज रही। दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, दही, घी और शहद से अभिषेक कर भगवान शंकर को रिझाया। शहर के शिवालयों में भीड़ रही।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी मुन्ना महाराज ने अल सुबह पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार पूजन किया। सुबह की आरती के बाद शाम की आरती में दर्शनार्थियों की भीड़ मौजूद रही। कनू मण्डल की ओर से कन्हैया लाल रंगा के नेतृत्व में पंड़ित काशी नाथ ओझा ने 51किलो दही का अभिषेक किया।  घर में धन्य धान्य की वृद्धि होती है स्वास्थ्य लाभ मिलता है। अभिषेक में अशोक पुरोहित केके छंगाणी,सागर सा, इन्दु जोशी, किसन स्वामी, परख रंगा,श्रीनाथपुरोहित आदि ने भाग लिया।

यहां लगा भक्तों का तांता…

शहर के शिवबाड़ी स्थिति लालेश्वर महादेव, देवीकुंड सागर के डूंगरेश्वर, लालगढ़ स्थित मार्केण्डेयश्वर महादेव, रंगोलाई स्थिति रामेश्वर महादेव, श्रीरामसर रोड स्थित धरणीधर, महानंद महादेव, जस्सोलाई स्थित जनेश्वर महादेव, गोपेश्वर, फक्कड़ेश्वर, अचलेश्वर, मुक्तेश्वर, शिखरबंद, ब्रह्म सागर, गंगाशहर के केदारनाथ, गौरीशंकर महादेव मंदिर सहित शिवालयों में भीड़ रही।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *