बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

पांचू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन और जरनैलसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी, पांचू ईश्वर प्रसाद पुनि मय टीम ने सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित करने और विभिन्न अपराधों के विरुद्ध कठोर व प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये विशेष अभियान में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की है।
जानकारी के अनुसार 16 जून को परिवादी पोकरराम ने रिपोर्ट दी कि उसके घर में बिजली कनेक्शन खराब हो गया था। जिसको ठीक करने के लिए काम करवा रहा था, उसी बात को लेकर आरोपियों ने परिवादी पोकरराम व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। इसमें पोकरराम के सिर में चोट लगी।
जिस पर मुकदमा नम्बर 176/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण संख्या 176/2026 धारा 115(2),126(2),307,189(2) बीएनएस में पन्नाराम पुत्र मुलाराम जाति जाट, उम्र 26 साल, राजूराम पुत्र मूलाराम जाट,उम्र 22 साल, सोहनराम पुत्र मुलाराम,उम्र 34 साल, और मुलाराम पुत्र मलाराम,उम्र 56 साल निवासी कुदणों की ढाणी स्वरुपसर, पांचू के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान और पूछताछ मेंअपराध प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।






