जयपुर, बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

भागलपुर-अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
रेलवे की ओर से श्रावणी मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए दो मिनिट का ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जुलाई से 27 अगस्त तक भागलपुर से प्रस्थान करेगी।
वह सुल्तानगंज स्टेशन पर 13.38 बजे आगमन एवं 13.40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 01 अगस्त से 22 अगस्त तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह सुल्तानगंज स्टेशन पर 13.50 बजे आगमन एवं 13.52 बजे प्रस्थान करेगी।
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि में 04 ट्रिप का विस्तार
रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 04 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04731/04732, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल श्रीगंगानगर से 02 से 23 अगस्त तक (04 ट्रिप) और समस्तीपुर से 04 से 25 अगस्त तक (04 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
नोटः-उक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।






