बीकानेर : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा, गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश - Nidar India

बीकानेर : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा, गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारी बैठक सोमवार को जिला कलक्टर  निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से समस्त कार्य समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और एट होम सहित मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित प्रत्येक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

साथ ही स्टेडियम प्रवेश, निकास, बैठक, छाया, पेयजल तथा सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशत किया। स्टेडियम में आवश्यक रख-रखाव, मरम्मत आदि कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के दौरान प्रतिभागियों के लाने-ले जाने एवं अभ्यास स्थलों पर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभाग द्वारा की जाने वाली आवश्यक तैयारी से समय-समय पर अपडेट किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त  सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी  शैलजा पांडे, उप वन संरक्षक  जी. वैंकटेश, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन)   उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी रीना, उपखण्ड अधिकारी  महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस  मनु गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

सतर्कता समिति की बैठक 30 जुलाई को

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन 30 जुलाई को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। समिति की अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती रीना ने संबंधित अधिकारियों को अपडेट रिपोर्ट के साथ स्वयं उपस्थित होने व सभी उखण्ड स्तरीय अधिकारियों को अपने उपखण्ड से वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *