आस्था : बाबा सुंदर गिरी की बरसी पर हुआ भंडारा, विधायक जेठानंद ने किया संतों का सम्मान - Nidar India

आस्था : बाबा सुंदर गिरी की बरसी पर हुआ भंडारा, विधायक जेठानंद ने किया संतों का सम्मान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बाबा सुंदर गिरी जी की बरसी के अवसर पर सोमवार को उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमहंत सुभाष गिरी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने समाधि स्थल पहुंचकर संतों के साथ समाधि पूजन में सहभागिता निभाई। विधायक ने उपस्थित संत-महात्माओं का शॉल ओढ़ाकर एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आमजन की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधायक निधि से समाधि स्थल सहित आसपास के आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के अंत में संतों, श्रद्धालुओं एवं आमजन ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति के अनुसार रात्रि में भक्ति जागरण होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *