बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

करंट की चपेट में आने से आज सुबह शहरी परकोटा क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बिजली की लाइन सड़क पर पड़ी थी, जिससे राहुल ओझा नामक एक युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूर्व काबिना मंत्री डॉॅ.बीडी कल्ला ने रोष जताया है। कल्ला के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने इस संदर्भ में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित शिष्टमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर नगर निगम अथवा बीकेसीएल की भूमिका तय करते हुए दोषियों पर कार्यवाही और परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही।
डॉ.कल्ला ने कलेक्टर से वार्ता करते हुए कहा कि मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था और सड़क के बीच गिरे तार से जान गवानी पड़ी इसकी उचित जांच करते हुए दोषियों पर कार्यवाही हो और परिवार को उचित मुआवजा मिले।
डॉ.कल्ला ने कलेक्टर से कहा कि वे इस हादसें पर कोई तमाशा नहीं करना चाहते थे इसलिए अंतिम संस्कार किया गया अगर वे धरना लगाकर बैठते तो आज माहौल बिगड़ता इसलिए प्रकरण की पूरी जांच होकर परिवार को मुआवजा दिलाया जाए।
शिष्टमंडल में प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, विक्की पुरोहित, गिरधर जोशी, राहुल जादूसंगत, बंसीलाल आचार्य, धनसुख आचार्य, मनोज किराडू शामिल थे।






