बीकानेर, जोधपुर, निडर इंडिया न्यूज।

जोधपुर मण्डल के कुचामन सिटी-नया खारड़िया स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 43 और उम्मेद-खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 व 39 पर तकनीकी कार्य किया जाएगा।
यह ट्रेनें रहेगी प्रभावित…
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल के कुचामन सिटी एवं नया खारड़िया स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 43 पर तथा उम्मेद एवं खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 व 39 पर गर्डर लोचिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार
1. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार 25.09.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर 26.09.26 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस 26 से 29 सितंबर को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी और मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड, गोटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस 25 सितंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी और मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड, गोटन, पीपाड रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
3. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस 03 अक्टूबर जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में श्रीडूंगरगढ, रतनगढ, चूरू, सीकर, रींगस, जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण देषनोक, नोखा, नागौर, मारवाड मुडवा, मेडता रोड बाईपास केबिन, रेन, डेगाना, गच्छिपुरा, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
4. गाडी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 03 अक्टूबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किषनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण राईकाबाग, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
5. गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 03 अक्टूबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण राईकाबाग, जोधपुर कैंट, बनाड, जाजीवाल, आसरनाडा, पीपार रोड, उम्मेद, खारिया खंगार, गोटन, जोगी मगरा, मेडता रोड, रेन, जालसू, डेगाना, गच्छिपुरा, बेसरौली, बोरावड, मकराना, कुचामन सिटी, नया खारडिया, नावां सिटी, गुढा, सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर 26 सितंबर को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर 28 सितंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर 25 सितंबर को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर 25 सितंबर को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का इन स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक बदलाव
काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल का नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन के साथ अकोला एवं मलकापुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु के लिए काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है। साथ ही अकोला एवं मलकापुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 07053/07054, काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नियमित साप्ताहिक गाड़ी संख्या 17601/17602, काचीगुड़ा- श्रीगंगानगर- काचीगुड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में काचीगुड़ा से 25 जुलाई एवं श्रीगंगानगर से 28 जुलाई से नियमित रूप में संचालन भी किया जा रहा है।
1. गाड़ी संख्या 17601, काचीगुडा- श्रीगंगानगर 25 जुलाई से काचीगुड़ा से प्रस्थान करेगी वह मार्ग के अकोला स्टेशन पर परिवर्तित समय 10:55 बजे आगमन एवं 11:00 बजे प्रस्थान तथा मलकापुर स्टेशन पर 12:18 बजे आगमन एवं 12:20 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 17602, श्रीगंगानगर-काचीगुडा 28 जुलाई से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग के मलकापुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 16.00 बजे आगमन एवं 16.02 बजे प्रस्थान तथा अकोला स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन एवं 17.40 बजे प्रस्थान करेगी।





