रेलवे : इन स्टेशनों पर चलेगा इंटरलॉकिंग कार्य, यह ट्रेनें रहेगी प्रभावित - Nidar India

रेलवे : इन स्टेशनों पर चलेगा इंटरलॉकिंग कार्य, यह ट्रेनें रहेगी प्रभावित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पूर्व रेलवे कीओर से आसनसोल मण्डल के सीतारामपुर जं.-प्रधान खांटा रेलखण्ड के मध्य मुगमा स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12371, हावडा-बीकानेर 21.09.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12372, बीकानेर-हावडा  24.09.26 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर 23.09.26 से 26.09.26 तक सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया सीतारामपुर जं.-झाझा-पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर 24.09.26 व 27.09.26 को सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया सीतारामपुर जं.-झाझा-पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह  23.09.26 से 26.09.26 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-सीतारामपुर जं. होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 12260, बीकानेर-सियालदाह  24.09.26 व 25.09.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-सीतारामपुर जं. होकर संचालित होगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *