शिक्षा : दोहरे पदस्थापन को लेकर रोष, संगठन से दिए ज्ञापन - Nidar India

शिक्षा : दोहरे पदस्थापन को लेकर रोष, संगठन से दिए ज्ञापन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शिक्षा विभाग में तबादलों, दोहरे पदस्थापन सहित मांगों को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने विरोध जताया है। संगठन के  प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक को तीन ज्ञापन सौंपे है। इसके जरिए मांग उठाई है कि   पदौन्नति से पदस्थापन व स्थानान्तरण से पदस्थापन (दोहरा पदस्थापन) को निरस्त कर, स्थानांतरण  करने की तिथि बढ़ाई जाए।
शिक्षा निदेशालय में मात्र 15-20 कार्मिकों के अनुभाग परिवर्तन किस अधिकारी के कहने से किये जा रहे हैं उसकी जांच कराई जाए।

जयपुर व बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के लिए डीपीसी करने एवं आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों की चयन सूची जारी करते हुए पदौन्नति अतिशीघ्र की जाए। ताकि इसका परिलाभ कर्मचारियों को मिल सके।

आचार्य के साथ गिरजा शंकर आचार्य, कैलाश ओझा, और नवरत्न जोशी भी शामिल रहे। ज्ञापनों की प्रतिलिपियां आचार्य ने  राज्यपाल,मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री महोदय, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव को भी भेजी है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *