बीकानेर : किसान को तत्काल मिला फसल ऋण, खेती की तैयारियों को मिली नई गति - Nidar India

बीकानेर : किसान को तत्काल मिला फसल ऋण, खेती की तैयारियों को मिली नई गति

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बन रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत खाजूवाला उपखंड की ग्राम पंचायत खारवाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसान बरकत अली पुत्र आशिक अली को मौके पर ही फसल ऋण स्वीकृत हुआ।

बरकत अली ने आगामी कृषि सीजन के लिए फसल ऋण प्राप्त करने के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समय पर ऋण नहीं मिलने के कारण बीज, खाद और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था करना कठिन हो रहा था, जिससे खेती प्रभावित होने की आशंका थी।

शिविर में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहकारिता विभाग की टीम ने आवेदन का तत्काल परीक्षण किया। आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर सभी औपचारिकताएं शिविर स्थल पर ही पूरी की गईं। पात्रता की पुष्टि होते ही फसल ऋण स्वीकृत कर दिया गया और किसान को तत्काल लाभ मिल गया।

ऋण समय पर मिलने से बरकत अली अब बिना किसी आर्थिक बाधा के खेती की तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन तथा शिविर में मौजूद अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि अब एक ही स्थान पर त्वरित समाधान मिलने से समय, धन और श्रम—तीनों की बचत हुई है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *