डॉक्टर डे : एसडीएम जिला अस्पताल को मिली तीन अत्याधुनिक लेबर टेबल की सौगात - Nidar India

डॉक्टर डे : एसडीएम जिला अस्पताल को मिली तीन अत्याधुनिक लेबर टेबल की सौगात

वयम क्लब ने चिकित्सकों का किया सम्मान, प्रसव सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर वयम क्लब की ओर से एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय, संबद्ध सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के नवनिर्मित प्रसव कक्ष के लिए तीन अत्याधुनिक लेबर टेबल भेंट की गई। साथ ही अस्पताल में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।

वयम क्लब के सदस्य डॉ.नवल गुप्ता ने बताया कि क्लब पिछले कई वर्षों से सामाजिक सरोकार के तहत जिला अस्पताल को विभिन्न चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराता रहा है। इसी क्रम में क्लब के सदस्य रवि पारीक, संतोष व्यास एवं अमित व्यास द्वारा तीन अत्याधुनिक लेबर टेबल भेंट की गई हैं। इनका उपयोग अस्पताल के नवनिर्मित प्रसव कक्ष में प्रसूताओं को बेहतर एवं सुरक्षित प्रसव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में प्रतिमाह औसतन 100 से अधिक प्रसव कराए जा रहे हैं। बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए दानदाताओं के सहयोग से नए प्रसव कक्ष का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया है, जिससे अस्पताल की प्रसव क्षमता में दो से तीन गुना तक वृद्धि संभव होगी। उन्होंने वयम क्लब द्वारा उपलब्ध कराई गई लेबर टेबल को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग बताते हुए क्लब का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष, अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष, डॉ नवलकिशोर गुप्ता, डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, इन्द्रचंद चांडक सेनुका हर्ष, अंजलि चांडक, डॉ. गुलाब खत्री, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. राजश्री चालिया तथा डॉ. मोनिका रंगा और दानदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वयम क्लब के सदस्य अनुराग हर्ष, अरुण व्यास, इंद्र कुमार चांडक, सेनुका हर्ष, लेबर रूम प्रभारी रूपाराय, नर्सिंग ऑफिसर अमित वशिष्ठ, सुमन आचार्य, दीपमाला सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *