रेलवे : स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस दिल्ली कैंट स्टेशन पर अब पांच मिनिट ठहरेगी - Nidar India

रेलवे : स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस दिल्ली कैंट स्टेशन पर अब पांच मिनिट ठहरेगी

बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लि शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव के समय में 02 मिनट के स्थान पर 05 मिनट की बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12249, शकूरबस्ती-जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो  19 जून से शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी ।

वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर 17.54 बजे आगमन व 17.59 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12250, जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो  18 जून से जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट स्टेशन पर 08.36 बजे आगमन व 08.41 बजे प्रस्थान करेगी।

 

पूजा एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक बदलाव…

रेलवे की ओर से जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा का मार्ग के जालन्धर कैंट स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस  20 अगस्त  से जालन्धर कैंट स्टेशन पर निर्धारित समय 21.55 बजे आगमन व 22.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 21.50 बजे आगमन व 21.55 बजे प्रस्थान करेगी।

मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि में 02 ट्रिप का विस्तार

रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि में 02 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06281/06282, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल  04  से 11 जुलाई तक (02 ट्रिप) एवं मदार से  06 से 13 जुलाई तक (02 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

नोट-उक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *