रेलवे : चूरू-रतनगढ़ खंड पर अंडरब्रिज रहेगा 28 दिनों तक बंद, ड्रेनेज सुधार का चलेगा कार्य - Nidar India

रेलवे : चूरू-रतनगढ़ खंड पर अंडरब्रिज रहेगा 28 दिनों तक बंद, ड्रेनेज सुधार का चलेगा कार्य

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर रेल मंडल के चूरू-रतनगढ़ खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 2बीबी (किमी. 298/7-8, जुहारपुरा के नजदीक) वाहनों के आवागमन के लिए आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा।

इस अंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार कार्य और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए 14 मई से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव के अनुसार इस अवधि में आमजन वाहनों के आवागमन के लिए अंडरब्रिज संख्या 2C (किमी. 300/09-301/0, जुहारपुरा) सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *