बीकानेर : नोखा में खाद्य मंत्री की मैराथन जनसुनवाई : सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश - Nidar India

बीकानेर : नोखा में खाद्य मंत्री की मैराथन जनसुनवाई : सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को नोखा नगर पालिका सभागार में आयोजित मैराथन जनसुनवाई के दौरान आमजन की पीड़ा सुनी और इनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस जनसुनवाई में नोखा शहर और आसपास के अनेक गांवों के हजारों लोग आए।

जनसुनवाई के दौरान कई लाभार्थियों ने पानी, बिजली, सड़क, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित नशे के खिलाफ कार्यवाही जैसे प्रकरण रखे। मंत्री गोदारा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

गोदारा ने कहा कि अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण का त्वरित निस्तारण करें, जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जनता से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत, तहसील तथा जिला स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही हैं। इन जनसुनवाईयों के माध्यम से लोगों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो पा रहा है। दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई जनसुनवाई देर शाम तक चली।

अधीक्षण अभियंता शुक्रवार को लेंगे बैठक, एनएफएसए में नाम जुड़ने की राह हुई आसान

खाद्य मंत्री की जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल सप्लाई से जुड़ी कई समस्याएं रखी। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए गोदारा ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को शुक्रवार को नोखा के सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर समस्याओं का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान राशन कार्ड में त्रुटियों के कारण लंबे समय से एनएफएसए में नाम जुड़वाने से वंचित लोगों की त्रुटियां हाथोंहाथ दूर की गई, जिससे इनके नाम एनएफएसए में जुड़ने की राह आसान हुई। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में 500 से ज्यादा लोग पहुंचे जिनकी परिवेदना सुनकर निराकरण के निर्देश दिए गए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *