बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा है कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। राठौड़ आज बीकानेर के दौरे पर रहे। भाजपा देहात जिला कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने सहभागिता की बैठक ली। प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर जनहित के कार्यों को गति देनी है हमारे विधायक जनता के बीच जाते है, उनके काम करवाते है, जनसुनवाई करते है। हमारे संगठन के कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर काम करते है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाते है।
प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।


प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है, इसलिए सभी को सक्रिय रूप से जुड़कर कार्य करना चाहिए।
प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने कहा कि महिला शक्ति एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने महिला को सम्मान दिया नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को समर्पित किया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई ने कहा हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है और हमारे मुख्य प्रदेशाध्यक्ष हमारे बीच में है और दिन रात कड़ी मेहनत कर संगठन मजबूत करने का काम किया है हमारी भजनलाल शर्मा सरकार ने जनता से जो वादे किए उसमें अधिकतर वादे हमने पूर्ण किए है।
कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण पद पर बैठ सकता है त्याग, तपस्या और समर्पण से काम करने वालों को ये पार्टी काम करने वालों को पार्टी दस गुना सम्मान आपको वापस देती है प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने हर क्षेत्र में शानदार काम किया है सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले ये हमारा दायित्व है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने एक वर्ष के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा एक वर्ष में हमारी टीम में बेहतरीन कार्य किया है बीकानेर की देहात में आने वाले समय में बीकानेर जिले 27 मंडलों के सभी बूथ पर हमने कार्य किया है और डबल इंजन की सरकार में इस बार हम तीन इंजन जिला प्रमुख, प्रधान, ओर सरपंच भी हम जोड़ने वाले है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की बैठक में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जालम सिंह भाटी, कुंभाराम सिद्ध, जिला प्रभारी बलवीर विश्नोई, महामंत्री तोलाराम कूकना, दिलीप राजपुरोहित, कैलाश सियाग, पवन स्वामी, हेमनाथ जाखड़, रामेश्वर पारीक, राजपाल शेखावत, जसवंत दईया,राजाराम ओझा, महेंद्र ढाका, जैना महाराज, अशोक सेन, छैलू सिंह, कृष्ण कंवर, सरोज प्रजापत, पूजा मोहता, निशा लिंबा, अर्जुन कड़वासरा, सुरेंद्र स्वामी, हरिशंकर दईया, विनोद गिरी गुसाई, भंवर जांगिड, प्रदीप सारस्वत, दौलत सहारण उपस्थित रहे। बैठक में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा शहर उपाध्यक्ष हर्ष के आवास पर हुआ अभिनंदन…

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम एवं भूपेंद्र सैनी का स्वागत और अभिनंदन शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष के निवास पर किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर ने परिवार जनों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की एवं सभी से परिचय किया।
कार्यक्रम में परिवार के डॉ. पन्नालाल हर्ष ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन के साथ साथ आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष ने प्रदेशाध्यक्ष को साफा पहनाकर अभिनंदन किया। मौके पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. गिरिराज हर्ष, एसडीएम जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, पीएनबी में लॉ मैनेजर डॉ. दीपक हर्ष, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल हर्ष, रमेश आचार्य, संगीता पुरोहित, रवि आचार्य सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अतिथियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी, अपूर्वा सिंह, प्रदेश मीडिया सेल प्रभारी अविनाश जोशी, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडलां, राजेंद्र पंवार, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य आदि का भी अभिनंदन किया गया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जे.पी. व्यास, अशोक तिवारी, तरुण स्वामी, गोपाल आचार्य, प्रदीप उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






