बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।


भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2021 की अधिकारी शैलजा पाण्डे ने गुरुवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
इसके बाद उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी से फीडबैक लिया। जिला परिषद द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास पर विशेष फोकस रहेगा, जिससे योजनाओं का लाभ मूल स्वरुप में अंतिम लाभार्थी तक पहुँचाया जा सके।
Post Views: 16






