बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


हिन्दू नवसंवत्सर के अवसर पर भारतीय नववर्ष समारोह समिति की ओर से 19 मार्च को बीकानेर में आयोजित होने वाली धर्मयात्रा को लेकर तैयारियां परवान पर है। इस संदर्भ में समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा और सह संयोजक विजय कोचर ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी और सचिव संजय जैन सांड सहित प्रतिनिधियों से मुलाकात की और इसमें भागीदारी निभाने की अपील की।
बोथरा ने व्यापार मंडल से आग्रह किया कि बीकानेर के सभी उद्योग और व्यापार से संबंधित मंडल की सहभागी संस्थाएँ धर्मयात्रा में भाग लेकर अपनी भागीदारी निभाए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने विश्वास दिलाया कि इस धर्मयात्रा में मंडल की सक्रिय भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल कार्यालय में गणेश बोथरा का समिति के अध्यक्ष बनने पर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वेद अग्रवाल, परविंदर सिंह, प्रेम रतन जोशी, सुशील यादव, हरिओम पुरोहित, शांतिलाल कोचर, रविन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।





