बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। आईजी हेमंत शर्मा के निर्देश पर गठित रेंज की स्पेशल टीम और लूणकरनसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने के आरोपी सोमराज पुत्र उदाराम बिश्नोई (37 साल) निवासी लोहावट, जिला फलौदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 किलो 85 ग्राम अफीम और गाड़ी जब्त की है। पुलिस की पूछताछ जारी है। रेंज स्पेशल टीम में उपनिरीक्षक धर्मवीर, सहायक उपनिरीक्षक विमलेश कुमार, बाबूलाल, मनोज, सीताराम, आत्माराम कुलडिया ने भूमिका निभाई।
Post Views: 11






