बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

मावा पट्टी क्षेत्र में बीते दिनों एक वृद्ध महिला को मूर्छित कर जेवरात चुराने वाले शख्स को कोतवाली पुलिस ने 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 27 जनवरी को सुरेश कुमार बांठिया उम्र 72 साल, निवासी सिपाणी चौक, मावा पट्टी के घर में घुसकर एक अज्ञात उनकी पत्नी पुष्पा देवी का गला दबाकर मूर्छित कर उनके हाथों से कड़े और नकलेस छीनकर फरार हो गया था।
इस संबंध में परिवादी ने पुलिस को सूचाना दी। साथ ही जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर थानाधिकारी कोतवाली सविता डाल के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया।
इस टीम ने लगातार 36 घंटे दिन रात मेहनत करते हुए तकनीकी साक्ष्य , आसूचना संकलन व परम्परागत पुलिसिंग के आधार पर अज्ञात आरोपी का पता लगाया। इसके बाद मोहम्मद आरिफ पुत्र हाजी अब्दुल रहमान, उम्र 44 साल, निवासी हमालो का मोहल्ला, हाल गोपेश्वर बस्ती पीएन पैलैस के पास गंगाशहर को बापर्दा गिरफ़तार किया। मामले का अनुसंधान जारी है ।






