बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


रीट परीक्षा को लेकर बीकानेर मंडल की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। यह अनारक्षित ट्रेनें होगी। इससे परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक भूपेन्द्र यादव के अनुसार गाडी संख्या 09741 रेवाड़ी – बठिंडा यह रेवाड़ी से 20 जून को 22.30 बजे रवाना होकर 22.57 बजे कोसली, 23.15 बजे झाडली, 23.29 बजे चरखी दादरी, 23.53 बजे भिवानी, 00.33 बजे हांसी, 01.25 हिसार, बजे 02.12 बजे मंडी आदमपुर,2.30 बजे भट्टू ,3.25 बजे सिरसा, 3.54 बजे कालांवाली, 04.08 बजे रामां, 06.50 बजे भटिंडा पहुंचेहगी।

गाडी संख्या 09742 बठिंडा-रेवाड़ी ट्रेन 21 जून को बठिंडा से 19.45 बजे रवाना होकर 20.30 बजे रामां,20.37 बजे कालांवाली,21.15 बजे सिरसा, 21.49 बजे भट्टू, 22 .07 बजे मंडी आदमपुर, 23.15 बजे हिसार, 23.47 बजे हांसी, 00.30 बजे भिवानी,00.57 बजे चरखी दादरी, 01.11बजे झाडली, 01.30 बजे कोसली व 3.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

गाडी संख्या 04741, बीकानेर-ढेहर का बालाजी परीक्षा स्पेशल 20 जून को बीकानेर से 20.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.50 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04742, ढेहर का बालाजी-बीकानेर परीक्षा स्पेशल 21 जून को ढेहर का बालाजी से 19.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेल मार्ग में श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सुरजगढ, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।









