बीकानेर : जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निवारण - Nidar India

बीकानेर : जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निवारण

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 25 समस्याओं में से 02 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 23 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 15 तकनीकी और 11 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं।

बिलिंग संबंधी शिकायतों में मीटर टेस्टिंग, पीडीसी और तकनीकी शिकायतों में वोल्टेज, पोल व वायर शिफ्टिंग और न्यू कनेक्शन की है। नया कनेक्शन, मीटर जांच, ज़्यादा बिल और विलंब शुल्क जैसी समस्याएं दर्ज हुईं। अन्य 07 शिकायतों शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।

इन क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी…

बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रख-रखाव के दौरान शनिवार को सुबह 06:00 बजे से 09:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

करमीसर रोड डी-1, विश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बागीची, मुरलीधर व्यास सेक्टर एफ, डी, सी, भानी की बाड़ी, भूतनाथ मंदिर के पास, चुंगी चौकी, सुथारो की शमशान,  मुरलीधर व्यास सेक्टर बी, सेक्टर-डी मौसम विभाग के पास, मेघवालो की शमशान, साहित्य अकादमी के पास, गजनेर रोड, मुरलीधर व्यास सेक्टर 2 व 3, आश्रम के पास, श्री राम नगर,   नाल रोड क्षेत्र प्रभावित रहेगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *