क्राइम : मादक पदार्थों के तस्कर पर शिकंजा, पुलिस ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त - Nidar India

क्राइम : मादक पदार्थों के तस्कर पर शिकंजा, पुलिस ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों  की खरीद-फरोख्त करने वालों पर शिकंजा कस रखा है। आज सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए नशे की तस्करी करने वाले शख्स जग्गू उर्फ शकील के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस का मनना है कि यह निर्माण शकील ने नशे की कमाई  से अर्जित आय से कराया था। पुलिस के अनुसार शकील के  खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। उसने नशा बेचकर प्राप्त आय से भुट्टा का बास में कब्जा कर उस पर अवैध निर्माण करवा रखा था।
पुलिस महानिरीक्षकए बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा के निर्देशन पर नशा तस्करी एवं संगठित अपराध के खिलाफ विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आज की कार्यवाई चक्रवर्ती सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के निर्देशन और  अनुष्ठा कालिया सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त सदर के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में की गई।

आरोपी जग्गू उर्फ मोहम्मद शकील उर्फ रोनक पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी भुट्टों का बास, के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधों में कुल 07 प्रकरण दर्ज हैं।  उसने सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण एवं अवैध रूप से निर्मित दुकान निर्माण को बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही से ध्वस्त किया गया ।
बीकानेर पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित आय,  अवैध कब्जों एवं अपराधियों के नेटवर्क को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा।  ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *