बीकानेर : हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां पूरी, होंगे कई कार्यक्रम - Nidar India

बीकानेर : हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां पूरी, होंगे कई कार्यक्रम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर बीकानेर महानगर की 14 बस्तियों में कई गतिविधियों की तैयारियां  चल रही है ।

शकुंतला बस्ती में होने वाले सम्मेलन की पूर्व संध्या पर महानगर संघ चालक  कन्हैया लाल पांडे ने झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में सभी हिन्दू भाइयों, युवाओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया और कार्यक्रम के लिए सभी को आने का निमंत्रण दिया। विष्णु शर्मा ने बताया की रविवार को श्रीराम मंदिर रानी बाजार से कलश यात्रा दो बजे शुरू होकर रिद्धि सिद्धि भवन जाएगी।

जहां पर 3 बजे मुख्य कार्यक्रम हिन्दू महा सम्मेलन होगा, जिसमे संतो व गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी और बीकानेर विभाग संघ चालक टेकचंद बरडिया का उद्बोधन होगा। कमल शर्मा ने बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे ।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *