बीकानेर : नंदी गोशाल में हनुमान चालीस के पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल - Nidar India

बीकानेर : नंदी गोशाल में हनुमान चालीस के पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वाधान में बीकानेर के बहुआयामी समूह मुखी विकास कल्याण के तहत शनिवार को नगर निगम की कांजी हाउस स्थित नंदी गोशाला में 2300 किलो सब्जियों का वितरण किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से गायत्री देवी जोशी और समाजसेवी रितु मित्तल, बीडी कल्ला, यशपाल गहलोत, लीलाधर ने भी योगदान दिया। वहीं 108 हनुमान चालीसा का पाठ   लीलाधर खत्री के संयोजन में किया गया।

उन्होंने वस्तु स्थिति जानकर नंदियों को स्वतंत्र विचरण के लिए संभव प्रयास का आश्वासन और वचन दिया। व्यवस्था की संचालक  दीपक सोलंकी ने  वहां पर घास उगाने की मांग रखी। साथ ही  नंदियों के लिए स्वतंत्र विचरण के लिए व्यवस्था करने की बात रखी। इस मौके पर युगल नारायण रंगा, संगीतकार दामोदर तंवर, सिद्धार्थ जोशी, कर्मचारी नेता कमल नारायण आचार्य गिरजा शंकर आचार्य और नवरत्न जोशी मौजूद रहे।  वहीं प्रभा किराडू ने  हनुमान चालीसा पाठ का वाचन किया।

आचार्य राजेंद्र जोशी ने इपांच विषयों पर बीकानेर को जोड़कर सही दिशा में ऊर्जा को लगाने के लिए प्रार्थना की।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *