बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बीते वर्ष 2024 के सावे में जिन कन्याओं का विवाह हुआ था, उनको अब पुष्करणा सावा समिति अनुदान राशि प्रदान करेगी। इस संदर्भ में शनिवार को गोकुल सर्किल पर स्थित शक्ति साधना पीठ में एक बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान यह निर्णय हुआ कि समिति की ओर से उस सावे में नव विवाहित कन्याओं को 19 जनवरी सोमवार को सूरदासाणी बागेची में अनुदान राशि 4 हजार प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से होगा।
समिति के वीरेन्द्र किराड़ू ने बताया कि इस मौके पर इस बार 10 फरवरी 2026 के सावे को लेकर पुष्करणा सावा समिति का कार्यालय खोला जाएगा। इस अवसर पर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जुगल किशोर ओझा, राजेश चूरा अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता सुरेन्द्र कुमार व्यास ने की।






