बीकानेर : गोचर बचाने के लिए संतों की हुंकार, 27 जनवरी को होगा जन आंदोलन, देशभर से आएंगे साधु-संन्यासी - Nidar India

बीकानेर : गोचर बचाने के लिए संतों की हुंकार, 27 जनवरी को होगा जन आंदोलन, देशभर से आएंगे साधु-संन्यासी

राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने कहा-गोचर नहीं जाने देंगे, सरकार बात नहीं सुनना नहीं चाहती

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

गोचर बचाने के लिए संत समाज मुखर होकर आगे आ रहा है। संतों ने तेवर तीखे करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार को एक इंच मात्र गोचर की भूमि भी नहीं लेने देंगे। यह गाे माता के लिए है, उनके लिए ही रहेगी। सोमवार को इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज के नेतृत्व में संत और श्रद्धालु पत्रकारो से  रूबरू हुए। संत सरजूदास ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार गोचर को विकास के नाम पर बर्बाद करना चाहती है। लेकिन  संत समाज यह कतई होने  नहीं देगा। सरजूदास महाराज ने  बताया कि गोचर बचाने के लिए 27 जनवरी को एक जन आंदोलन किया जाएगा। इसमें देशभर से संत समाज के साधु-सन्यासी शामिल होंगे। साथ ही दर्जनों गांवों से गो भक्त भी आएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार को नींद से जगाने के लिए संत समाज धरना भी देंगे। महाराज ने कहा कि सरकार के नोटिफिकेशन एक सितंबर 2025 को जारी किया गया है, इसके तहत गोचर भूमि को बीकानेर विकास प्राधिकरण के नाम पर दर्ज करने के आदेश दिए गए है। महाराज ने कहा कि प्रशासन ने नए मास्टर प्लान 202 से 2043 में शरह नथानिया, सुजानदेसर, भीनासर और उदयरामसर की करीब 40 हजार बीघा गोचर भूमियों का आवासीय और कॉमर्शियल भू उपयोग प्रस्तावित किया गया है। यह गैर कानूनी और आमजनता की धार्मिक भावना का आहत करने वाला है। महाराज ने कहा कि इससे संत समाज और गौ सेवक, गोपालक व बीकानेर की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

शिवबाड़ी के पीठाधीश्वर विमर्शानंद महाराज ने बताया कि 27 जनवरी तक  गोचर भूमियो को स्थानीय निकाय विभाग के नाम दर्ज किए गए आदेश को प्रशासन को वापस लेना होगा। गोचर को गायों के लिए ही रखनी होगी, इसको बचाने के लिए संत समाज पूरी तरह से तैयार है। धरने से लेकर जो भी आंदोलन करना पड़ेगा करेंगे। फिर चाहे बीकानेर बंद, भूख हड़ताल और प्रदर्शन करना होगा तो करेंगे।

संतों का मिला समर्थन…

संत सरजूदास महाराज ने बताया कि महंत क्षमाराम महाराज, सागर आश्रम के श्रीधरानंद, विवेकनाथ बागेची के शिवशक्तिनाथ महाराज ने भी वीडियो संदेश जारी कर धरने में शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान किया है, साथ ही इसका समर्थन भी दिया है।

यह हुए शामिल…

प्रेस वार्ता में संयोजक शिव कुमार गहलोत, विमर्शानंद महाराज, महंत शंकरपुरी, योगी सूरजनाथ, योगी विलासनाथ, महंत सुभाषगिरी, ओमनाथ, मदनदास, रामनाथ, आकाशानंद, बंशीलाल, कैलाश सोलंकी, महेन्द्र किराड़ू, धर्मेन्द्र सारस्वत, योगेश गहलोत, मिलन गहलोत,  महेन्द्र, चतरसिंह, नवरतन उपाध्याय, जेडी कुमावत,  नवदीप बीकानेरी, विजय थानवी, महेश सांखी सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *