आस्था : खाटूश्याम मंदिर में बहेगी भक्ति की धारा, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक होगी खाटू श्याम कथा, देखें वीडियो... - Nidar India

आस्था : खाटूश्याम मंदिर में बहेगी भक्ति की धारा, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक होगी खाटू श्याम कथा, देखें वीडियो…

गोवत्स पंडित आशीष महाराज करेंगे वाचन, पहले दिन सुबह निकलेगी कलश यात्रा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में बुधवार से भक्ति रस की धारा बहेगी। साथ ही गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में सोमवार को जिला उद्योग संघ में हुई प्रेस वार्ता में गोवत्स कथा वाचक आशीष महाराज ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक संगीतमय श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
पंडित आशीष महाराज ने बताया कि खाटू श्याम कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर डेढ़ से शाम 5 बजे तक खाटू श्याम मंदिर में होगा।

इस दौरान श्याम बाबा के संपूर्ण जीवन चरित्र, जन्म, तपस्या, परिवार शीशदान आदि प्रसंग संगीतमय तरीके से सुनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम खाटू धाम के संत मोहन दास महाराज, श्री ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज और लालेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी विमर्शानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। इसका सीधा प्रसारण संस्कार, सत्संग और शुभ टीवी पर किया जाएगा।

सनातन की राह पर चलने की सीख देती है कथा

इस दौरान दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज सनातन ही साश्वत है।आज की युवा पीढ़ी पश्चिम की संस्कृति की ओर खींच रही है, उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने, युवाओं को सदमार्ग पर चले इसी सीखी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज चाहते हैं, इसके लिए कथा-सत्संग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के युग में खाटू श्याम बाबा की महिमा अपरमपार है। कहते है हारे का सहारा बाबा खाटूश्याम है।

गाजे बाजे से निकलेगी कलश और निशान यात्रा
गोवत्स पंडित आशीष महाराज ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व 31 दिसंबर को कलश यात्रा और निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे वैष्णो धाम मंदिर से होगी और खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में पारंपरिक परिधान में 351 महिलाएं भाग लेंगी। वहीं निशान यात्रा में 151 पुरुष भागीदारी निभाएंगे। कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बीकानेर में कई स्थानों से निशुल्क बसों का संचालन किया जाएगा।

इस दौरान दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज, मानसिंह नरूका, जुगल किशोर शर्मा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया और विनोद गोयल आदि मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *