बीकानेर : पीबीएम अधीक्षक पद पर डॉ.बीसी घीया ने संभाला कार्यभार, बोले-मरीजों को बेहतर सुविधाएं देना है प्रतिबद्धता - Nidar India

बीकानेर : पीबीएम अधीक्षक पद पर डॉ.बीसी घीया ने संभाला कार्यभार, बोले-मरीजों को बेहतर सुविधाएं देना है प्रतिबद्धता

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक के रूप में डॉ. बी.सी. घीया ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाला लिया है। इस अवसर पर डॉ. घीया ने कहा कि पीबीएम अस्पताल का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां पर कई बड़े चिकित्सकों ने अपनी अच्छी सेवाएं दी हैं।

इस परंपरा को आगे बढाते हुए राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुगमता से पहुंचाया जाएगा। पीबीएम अस्पताल के सर्वांगीण विकास के लिए आमजन और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से साझा प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा हम मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ आचार्य डॉ. आर.डी. मेहता, डॉ. संजय कोचर, डॉ. विजय तुंदवाल, डॉ. आर.पी. लोहिया, डॉ. राकेश मणि, डॉ. रोहिताश कुलारिया, डॉ. मनोज मीणा, डॉ. प्रताप सिंह, वित्तीय सलाहकार पवन कस्वां सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *