आस्था : पैदल यात्रियों के लिए कोलकाता के रामदेव मित्र मंडल के सेवादार हुए रवाना, - Nidar India

आस्था : पैदल यात्रियों के लिए कोलकाता के रामदेव मित्र मंडल के सेवादार हुए रवाना,

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कई संस्थाएं तन-मन-धन से जुट गई है। सैकड़ों संस्थाएं पैदल के रास्ते में सेवा कार्य करेंगी। इसके लिए संस्थाओं के जत्थे रवाना हो चुके हैं। पद यात्रियों के रास्ते में चाय, नाश्ता, भोजन, चिकित्सा की व्यवस्था की जाती है। इस साल भी दर्जनों संस्थाए अपनी टीमों के साथ रामदेवरा के रास्ते में मुश्तैद हो गई है।

श्री रामदेव मित्र मंडल के सेवादार रवाना…

पद यात्रियों की सेवा के लिए बीकानेर से शुक्रवार को श्री रामदेव मित्र मंडल कोलकाता के सेवादार गोकुल सर्किल से रवाना हुए। मंडल के पूनम रंगा के अनुसार पैदल यात्रियों के लिए 22 से 30 अगस्त तक सेवा शिविर चलाया जाएगा। वहीं दो सितंबर को रामदेवरा स्थित धर्मशाला में कड़ाई का प्रसाद किया जाएगा। आज गोकुल सर्किल से खाद्य सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना किया।

इस मौके पर जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) महेंद्र व्यास, राजेश चूरा, भँवर  पुरोहित, दिलीप जोशी, सुरेंद्र व्यास, पूनम रंगा, अनिल चितलांगिया, बलदेव दास व्यास, डाॅ.जय शंकर व्यास,बद्री दास व्यास,मनोज ओझा, सुशील कुमार,राज कुमार मोहता, अशोक व्यास,अनिल व्यास, किशन कटारिया, अनिल आचार्य, केशव पुरोहित, मेघा तिथी जोशी, हीरालाल किराड़ू, अनंत पाल राणा,कानु लाल व्यास,ज्योतिष आचार्य राजेन्द्र व्यास (मम्मू महाराज) कमल कल्ला, कोलकाता से जननेता सपन बर्मन, मंडल भादवा सेवा कार्य के चेयर मेन कोलकाता से हर पल व्यवस्था में लगे हुए है।

बीकेईएसएल के भानु प्रताप सिंह ,जय सिंह  राठौड़, कोलकाता के समाज सेवी नारायण  भूतड़ा, सुशील कुमार मूंधडा,विष्णु दत रंगा रामरतन पुरोहित,विक्की जोशी, रमेश जोशी,पुनीत रंगा, अनूप रंगा,सूरज रंगा,अरुण व्यास ,अनिल व्यास उपस्थित, जुगल किशोर औझा (पुजारी बाबा ) राजेश चूरा, दीपक पारीक ने हरी झंडी दिखाई।

शंकर ओझा ने पूजा आरती कराई। ये मंडल 1969 से रामदेवरा मार्ग मे पैदल यात्रियों की सेवा में चाय नाश्ता शीतल जल प्राथमिक चिकित्सा व भोजन की व्यवस्था करता है।

फोटो : एसएन जोशी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *