बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
मोहता चौक के शिव भक्तों कीओर से मरुनायक चौक स्थिति नाटेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को रुपेन जोशी, विष्णु भादाणी और सुनील ओझा ने सपत्नीक नाटेश्वर महादेव की वैदिक विधि से पूजापाठ,और रुद्रीपाठ उच्चारणों के साथ सहस्त्रधारा अभिषेक किया।

कई औषधीय जड़ी-बूटियों और इत्रों से मिश्रित जल को यजमानों के साथ साथ सैंकड़ो भक्तों ने भी शिवलिंग पर अर्पित किया। सहस्रधारा अभिषेक के बाद हवन-यज्ञ में भी सैंकड़ो भक्तों और दर्शनार्थियों ने आहुतियां।

इस धार्मिक कार्यक्रम से जुड़े गिरधर जोशी ने बताया कि बीकानेर के सुप्रसिद्ध पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) ,कार्यक्रम में शिव भक्ति की महिमा के बारे में बताया और सभी आयोजकों को ऐसे धार्मिक कार्यक्रम निरन्तर जारी रखने का आशीर्वचन दिया।
भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का विशेष श्रंगार और सामूहिक महाआरती की गई।

आरती के बाद शाम को सामूहिक प्रसाद का आयोजन किया गया। रूपेन सुनिल योगेश अजय खुशाल हेमंत विजय आशीष पवन मोहित और सभी मौहल्लेवासियों ने सहयोग किया।






