राजस्थान : विद्यार्थी बने एक दिन के विधायक, कोचिंग सेन्टरों पर लगाम कसने का मुद्दा उठाया, विधानसभा में चली युवा संसद  

जयपुर, Nidarindia.com

राजस्थान विधानसभा में आज युवा संसद आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका में विद्यार्थियों जमकर बेबाक रूप से सवाल उठाए। विद्यार्थियों ने कहा कि कोचिंग संस्थानओं की आज मनमानी चल रही है, इसकी वजह कहीं-कहीं शिक्षा की गुणवत्ता में आई गिरावट है। यदि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलती रहे, तो किसी को कोचिंग संस्थान में जाना ही नहीं पड़ेगा।

संसद में शामिल राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। युवा संसद में चले संवाद में एक बात निकलकर सामने आई वो यही थी कि आज शिक्षा के नाम पर जो कोचिंगें खुली है, वो कमाई का एक जरिया बन गई है। इन कोचिंगों पर सरकार की लगाम कसी जानी जरूरी है।

क्यों कर रहे आत्महत्या?

युवा संसद में सबसे गंभीर रूप से जो मुद्दा सामने आया, वो चौंकाने वाला है। संसद में नेता प्रतिपक्ष, सीएम और सदस्य के रूप में शामिल हुए विद्यार्थियों ने कहा कि आज सबसे ज्यादा आत्म हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी वजह है उन विद्यार्थियों पर पढ़ाई को लेकर अनावश्यक दबाव बन रहा है। इसमें माता-पिता भी दोषी है। विद्यार्थियों ने कोटा क्षेत्र का उदाहरण दिया। इस तरह की घटनाएं सबसे अधिक सामने आ रही है।

41 विद्यालयों में विद्यार्थी हुए शामिल

युवा संसद में देश के 41 विद्यालयों के 181 विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों ने विधायक के रूप में युवा सदन में बैठकर जनहित के प्रश्‍न उठाए। इसमें  स्‍पीकर, मुख्‍यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष व मंत्री की भूमिका भी विद्यार्थियों ने निभाई।   इनमें से 20 विद्यालय जयपुर के  और 21 विद्यालय राज्‍य के अन्‍य जिलों और अन्‍य राज्‍यों थे। स्‍पीकर देवनानी ने बताया कि राष्‍ट्रमण्‍डल संसदीय संघ के तत्‍वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इससे राजनीति का ज्ञान युवाओं को मिल सकेगा।

भावी पीढी को देश की राजनीति से परिचय होगा। इस दौरान राजस्‍थान विधान सभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली और सीपीए राजस्‍थान शाखा के सचिव और विधायक संदीप शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में तीस मिनिट का प्रश्‍न काल था और 45 मिनिट में विधायकों की भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राओं ने सदन में विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वो भी कोटा से है, विद्यार्थियों ने शिक्षण कोचिंगों को लेकर चिन्ता जताई है, वो लाजमी है। वहीं सवाईमान सिंह विद्यालय की प्राचार्य ज्योति जोशी ने सभी का आभार जताया। साथ ही कहा कि आज का जो कार्यक्रम था, वो निश्चित रूप से विद्यार्थियों को लंबे समय तक याद रहेगा। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि खुशी इस बात की है कि इस युवा संसद में आज छात्राओं की संख्या भी काफी है, यह अच्छी बात है।

 

 

 

 

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *